समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के बावजूद भी जनता जागरूक होती नजर नही आ रही है जिसके चलते साइबर क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला टाटा मोटर में काम करने वाले एक कर्मचारी को साइबर ठगों द्वारा लाखों का चूना लगा दिया। देवलचौड़ बंदोबस्ती रामपुर रोड निवासी राहुल शर्मा ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके बैंक खाते से 6 लाख रूपए निकालने की बात बताई। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












