उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जीतपाल बर्थवाल के निधन पर शोक व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने एक सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जीतपाल बर्थवाल के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जीतपाल बर्थवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय जीतपाल बर्थवाल ने उत्तराखंड आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था और 2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर कांड में वह घायल भी हुए थे। उन्होंने उनके निधन को राज्य निर्माण आंदोलनकारियो के लिए गहरा दुख और चिंता का विषय बताते हुए उनके निधन की सीआईडी से जांच कराए जाने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि स्वर्गीय जीतपाल बर्थवाल मुजफ्फरनगर कांड के गवाहों में से एक थे और चुकि अभी तक मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा नहीं मिली है, तो एक गवाह के रूप में उनका जीवित रहना बहुत ही आवश्यक था। उन्होंने कहा कि उन्हें शंका है स्वर्गीय जीतराम बर्थवाल की मृत्यु के पीछे कोई साजिश हो सकती है। उन्होंने जीतपाल बर्थवाल के परिवार को राज्य सरकार के द्वारा उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट, केंद्रीय संयोजक मनीष नागपाल, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल, अनिल जोशी, संरक्षक शोभाराम नौटियाल, नवीन मुरारी, अभियान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री नेगी ने भी स्वर्गीय जीतराम बर्थवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को राज्य आंदोलनकारियों की बड़ी क्षति बताया है। और उनकी मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इन नेताओं ने स्वर्गीय वर्षवाल के परिवार को राज्य सरकार द्वारा 500000 मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440