दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में नवप्रवेशी अभिभावकों के लिए अभिमुखीकरण सत्र आयोजित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में सत्र 2025-26 के लिए नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अभिभावकों का अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना शाही ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति, दृष्टिकोण और मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक विभागों के समन्वयकों ने अभिभावकों को विद्यालय की समग्र शिक्षण प्रक्रिया, डीपीएस की गौरवशाली परंपरा, मिशन एवं मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

यह इंटरएक्टिव सत्र अभिभावकों और विद्यालय के बीच सशक्त सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा यात्रा सुचारू एवं समृद्ध हो सके। विद्यालय प्रशासन ने आगामी सत्र के लिए अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440