समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में पति के साथ हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ गटक कर जान दे दी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को काठगोदाम निवासी 30 वर्षीय नीलोफर की अपने पति सुबहान अली से बीते दिवस किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इस बात से क्षुब्ध होकर नीलोफर ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे बेस चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों से मामले की जांच पड़ताल में लग गयी है।
पत्नी से अनबन में पति ने गटका विषाक्त पदार्थ
हल्द्वानी। यातायात नगर क्षेत्र में बुधवार को पत्नी से अनबन होने पर पति ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बेस चिकित्साल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने उसकी हालत स्थित बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पंचायत घर रामपुर रोड निवासी 30 वर्षीय आकाश पुत्र रामदीन की अपने पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गयी। जिससे आकाश ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। उसका बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। चिकित्सक उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


