कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर फूंका कैबिनेट प्रेम अग्रवाल का पुतला, कहा-सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agarwal) की बीच सड़क पर युवक के साथ हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। पार्टी ने इसे सीधे आम आदमी पर सत्ता का हमला बताया है। वहीं, बुधवार को दून व हल्द्वानी महानगर में समेत पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और धामी सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला फूंका। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए माहरा ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह के कृत्य किसी भी सूरत में शोभा नहीं देते हैं। माहरा ने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कोई सड़क छाप या ऐरा गेरा व्यक्ति नहीं हैं, वह विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर रह चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शहरी विकास व वित्त मंत्री हैं। ऐसे में उनसे समाज के एक जिम्मेदार सुलझे हुए और परिपक्व बर्ताव की अपेक्षा की जाती है। करन माहरा ने अंदेशा जताया कि हर बार की तरह इस बार भी भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर देगा, क्योंकि भाजपाइयों का सौ खून माफ है। इधर, पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन के कंधों पर राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जब वही आम जनता के साथ मारपीट कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो प्रदेश में कैसे कानून का राज रहेगा। वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी इस मामले में प्रेमचंद अग्रवाल की निंदा की है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ अमावस्या 2026: क्या है महत्व वट सावित्री व्रत का, जानिए पौराणिक कथा

हल्द्वानी में आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला
हल्द्वानी।
यहां बुधपार्क में इस मामले की घोर निंदा करते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट ने कहा कि सरकार के मंत्री पद हुए व्यक्ति का यह आचरण उसकी जिम्मेदारी और जबाबदेही पर प्रश्नचिन्ह लगाता हैं। नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की बजाय अनैतिक और मर्यादित आचरण कर आप उसी जनता का मान-मर्दन कर रहे है जिसकी कृपा से आप माननीय बने है। ऐसे मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तिफा दे देना चाहिए था क्योंकि वे इस पद पर बने रहने का हक खो चुके है।
पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हेम पाण्डे, जाकिर हुसैन के अलावा पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, गजेन्द्र गोनिया, विजय चंद्र (पप्पू), महेशानन्द, नेत्रबल्लभ, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, हर्षित जोशी, नितिन भट्ट, हेमन्त कुमार, दिलशाद, विष्णु, हरीश रावत, गणेश टम्टा आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   तेल के दामों ने बढ़ाई टेंशन…पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा

Video of Finance Minister Premchand Aggarwal’s scuffle with a youth on the middle of the road goes viral

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440