कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की अपनी सरकार पर दबाव बनाने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल में डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अतिरिक्त टेस्टिंग लैब शुरू करने व संक्रमण से निपटने के लिए अन्य व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी अब देशव्यापी संकट का रूप ले चुकी है। इससे उत्तराखंड राज्य भी अछूता नहीं है। प्रदेश में लॉक डाउन के ढ़ाई माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड की भाजपा सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सबसे मूलभूत आवश्यकता टेस्टिंग क्षमता अब तक नहीं बढ़ा पाई है। लगभग 45 लाख की आबादी वाले कुमायूं मंडल के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में सरकार एक भी अतिरिक्त टेस्टिंग लैब शुरू नहीं कर पाई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अल्मोडद्या मेडिकल कॉलेज में टेस्टिंग लैब की स्थापना की बात पर उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से छः तकनीकि विशेषज्ञों को चंडीगढ़ पीजीआई से कोरोना टेस्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटे अरसा बीत चुका है। लेकिन इसका प्रस्ताव एक माह से शासन में लंबित पड़ा है। यदि सरकार ने समय रहते इस प्रस्ताव के लिए बजट दे दिया होता तो अल्मोड़ा में भी एक उच्च क्षमता वाली टेस्टिंग लैब शुरू हो गई होती। यहां तक कि पंतनगर विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं, लेकिन सरकार यहां उपलब्ध संसाधनों का कोरोना के इस संक्रमणकाल में लाभ नहीं उठा पाई है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कोरोना महामारी से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था करने हेतु सरकार पर संगठन की तरफ से भी दबाव बनाने को कहा है। ताकि इस महामारी से निपटने के लिए समुचित प्रबंध हो सकें। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला, पूर्व जिपं सदस्य नीरज तिवारी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, पूर्व कनिष्ट ब्लॉक प्रमुख जया कर्नाटक, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, महेश कांडपाल, राधा चौधरी आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440