आप से गठबंधन के चलते दिल्ली में बिखरी कांग्रेस, अरविंदर सिंह लवली ने छोड़ा अध्यक्ष पद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सभी का चौंका दिया है। लोकसभा चुनाव में टकिट बंटवारे के बाद से कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। अब प्रदेश चीफ के इस्घ्तीफा देने के बाद पार्टी में उथल पुथल के हालात पैदा हो गए हैं। बता दें कि आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन लवली को रास नहीं आ रहा था।

हाल ही में, शीला दीक्षति सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में गठबंधन और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को टिकट देने को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई थी।

इस बीच देखा जाए तो अरविंदर सिंह लवली अप्रैल 2017 में भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे, लेकिन एक साल बाद ही पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में वो फिर से कांग्रेस में वापस आ गए थे।
बता दें कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर कल से नामांकन शुरू हो रहा है। कांग्रेस तीन सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों के बीच गठबंधन है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440