समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर ही 30 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना था कि नगर निगम हल्द्वानी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन से भयभीत होकर भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा उक्त कदम उठाया गया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के घोटालों के विरोध में कांग्रेस केन्द्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही जन आंदोलन कर रही थी। लेकिन दवाब में पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसजनों पर मुकदमें दर्ज किये हैं, जो कि भाजपा की हिटलरशाही को जग जाहिर करता है।
साहू ने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा कि भाजपा के दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेसियों पर बेवजह दर्ज किये मुकदमे वापस नहीं हुए तो कांग्रेस को उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


