धार्मिक मुद्दे उछालकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस : चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस धर्म स्थलों का मुद्दा बनाकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयांन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सामान अचार संहिता हो या अवैध निर्माण को हटाने की बात,कांग्रेस हर समय राजनीतिक नफा नुकसान पर उतर जाती हैं और इसके लिए वह तुष्टीकरण का खेल खेलती रही है। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस को हमेशा ही समुदाय विशेष की चिन्ता रहती हैं जबकि भाजपा सभी का साथ और सबका विकास वाले फार्मूले पर बात करती है।

यह भी पढ़ें -   जनजातीय शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, उत्तराखंड में ‘आदि लक्ष्य संस्थान’ की स्थापना को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार किसी समुदाय को चिन्हित कर कार्यवाही नहीं कर रही, बल्कि अवैध निर्माण को चिन्हित कर रही है। कांग्रेस को सामुदायिक वैमनष्यता को फैलाने के बजाय परस्पर सद्भाव की कोशिश करनी चाहिए। चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयांन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आर्य पूरे 5 साल भाजपा को हर मंच पर सैद्धांतिक, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले और अनुशासित पार्टी होने की बात कहते रहे। पार्टी ने भी आर्य को पूरा सम्मान दिया। लेकिन अब उनके लिए भाजपा बुरी पार्टी हो गई। उन्हें खुद तय करना चाहिए कि वह पहले सच बोल रहे थे या अब। चौहान ने कहा कि कांग्रेस को चंपावत में जनता ने जो जवाब दिया वह उसके लिए मंथन करने के लिए है। कांग्रेस तमाम तरह के जातीय,धार्मिक विद्वेष फैलाकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है और इससे उसे लगातार नुकसान हो रहा है। चंपावत में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत देते हुए कांग्रेस की ज़मानत जब्त कर उसे स्पस्ट संदेश दे दिया है। कांग्रेस अपने यहाँ चल रही गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिये ऐसे शिगूफे छोड़ती रही है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदमः उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और विदेश रोजगार के अवसर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440