कांग्रेस प्रभारी का उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सीडब्ल्यूसी के स्थायी सदस्य देवेंद्र यादव आगामी 27 अक्टूबर को पहली बार राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। वे 27 से 29 अक्टूबर तक देहरादून में पार्टी की 15 महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे। देवेंद्र यादव के दौरे की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद अपना उत्तराखंड दौरा तय किया है। 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे देहरादून पहुंचेंगे। सुबह नौ बजे से पौने ग्यारह बजे तक पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदेयश के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद देवेंद्र यादव 11 बजे से पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, सांसद उम्मीदवार और सदस्य एआइसीसी की बैठक होगी। दोपहर दो से तीन बजे अनुशांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की बैठक होगी। शाम तीन से सात बजे तक पीसीसी उपाध्यक्ष, पीसीसी महामंत्री और सचिवों की बैठक होगी। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि 28 और 29 अक्टूबर को सभी संगठनात्मक जिलों की बैठकें सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगी, जो 12 ग्रुपों में होंगी और इनमें पार्टी के जिलाध्यक्ष,विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा उम्मीदवार 2017, जिला और विधानसभा प्रभारी, अनुशांगिक संगठन, विभागों और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में निवास करने वाले एआइसीसी के साथ ही पीसीसी पदाधिकारी भाग लेंगे। 29 अक्टूबर को सभी बैठकें सम्पन्न हो जाने के बाद प्रदेश प्रभारी पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440