कांग्रेस कर रही है भू कानून को लेकर राजनीति : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में भू कानून को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है और उसे राज्य के हित से कोई लेना देना नहीं है।

श्री कौशिक ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही तिवारी सरकार के भू कानून में परिवर्तन कर मजबूत भू कानून पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूरी लाए थे और तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। भाजपा शुरू से ही इसे लेकर संजीदा थी। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा कर चुके हैं कि सरकार भू कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का निर्णय ले चुकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भू कानून को लेकर अधिक गम्भीर है और कह चुके हैं कि राज्य हित में जो बेहतर होगा सरकार वही करेगी। सरकार गम्भीरता से इस पर कार्य कर रही है और कांग्रेस महज इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है। श्री कौशिक ने कहा कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस इस तरह के मुद्दे उछाल रही है और उसे इससे कुछ हासिल नही होगा। भाजपा प्रदेश के विकास की गति को दोबारा पटरी पर लायी है और जनता कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूल सकती है। जनता ने कांग्रेस को दहाई के आसपास समेटकर उसे असलियत बताई है और कांग्रेस को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 9-10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में बढ़ेगा भूस्खलन का खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440