सरकार पर अनर्गल बयानबाजी कर रही कांग्रेस : मुन्ना सिंह चौहान

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी जमीन खिसकती देख कांग्रेस सरकार पर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। चौहान का कहना है कि विपक्ष का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधना, उसकी बौखलाहट का ही नतीजा है। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री की कार्यवाही से दलालों की कई दुकानें बंद हुई हैं। इसके बाद पूरे षड्यंत्र को रचा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के याचिकाकर्ता भी वही हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्टिंग किया। पर्दे के पीछे याचिकाकर्ता के साथ कांग्रेस भी खड़ी है। उनका कहना है कि त्रिवेंद्र रावत सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर चोट कर रही है। मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि सभी काम पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। तमाम घोटालों में कारवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ आपदा को लेकर पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाए हैं। हकीकत ये है कि राज्य सरकार ने आपदाग्रस्त इलाकों में पूरी मदद पहुंचाई है। उन्होंने इसके आंकड़े भी रखे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बाजार से लौटे पति और बच्चों के सामने बिखर गई दुनिया… घर में फंदे पर मिली मां, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440