कांग्रेस कर रही है चीन की हिमायत : भगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा है कि चीन से पैसा लेने, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जनता का धन अपने घरेलू राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में डालने व चीन की हिमायत करने जैसे गम्भीर मामलों से घिरी कांग्रेस के नेता जनता का ध्यान हटाने के लिए नौटंकी करने में जुटे हैं। लेकिन जनता इनके भ्रम में आने वाली नहीं है। कहा कि कांग्रेस नेता पूर्वमुख्य मंत्री हरीश रावत द्वारा जो बैलगाड़ी रैली निकाली गई और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रेस वार्ता में अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं वे एक हास्यास्पद संदेश दे रहे हैं। क्योंकि आज कोरोना काल में जहां देश एक तरफ कोविड-19 जैसी महामारी से लड़ रहा है और पूरे देश व प्रदेश की सरकारें जहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए विकास को पटरी ला रही हैं। वहीं कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक पेट्रोल की कीमत का सवाल है उनको यह रैली राजस्थान राज्य में निकालनी चाहिए, जहां उनकी सरकार है वहां आज पैट्रोल की रेट पूरे भारत में सबसे ज्यादा हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल बाबा जो आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान कर रहे हैं वह एक नकारात्मक सोच का परिचय दे रहे हैं, जबकि यह समय विरोध व प्रदर्शन करने का नहीं है देश के साथ खड़ा होकर देश हित में कार्य करना चाहिए। बंशीधर भगत ने कहा है कि आज पूरा देश लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक डाउन की ओर बढ़ रहा है। इसलिए कोरोना से हम सबको बचाव के लिए बनाए गए नियमों को पूर्ण रुप से पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440