चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पायी कांग्रेस पार्टी : मनवीर चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस में मची सिर फुटौवल से एक मर्तबा पुनः स्पष्ट हो गया कि जनता का उन्हे सबक सिखाने का चुनावी निर्णय सही था”। मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर व्यंग कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार का गठन और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो गया लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पायी है। बस अंतर इतना है कि पहले कोंग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी पार्टियों से लड़ रहे थे अब नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पद को नाम चयन में की जा रही देरी स्पष्ट करता है कि जिम्मेदार दायित्वों को लेकर कांग्रेस पार्टी का रवैया गैरजिम्मेदाराना ही रहता है। देवभूमि के बुद्धिमान मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी और उनकी सुविधावादी सोच का बखूबी अंदाज़ा है तभी लगातार दूसरी बार उन्हे शर्मनाक पराजय का मुंह दिखाया। कांग्रेस पार्टी के अंदर के असमंजस और घमासान ने जाहिर कर दिया है कि चुनाव में जनता का निर्णय एकदम सही था वहीं दूसरी और एक बार फिर सामने आ गया कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता कभी भी सुधरने वाले नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440