समाचार सच, देहरादून। महंगाई की आग में पहले से जल रहे आम आदमी को अब रसोई गैस सिलेंडर की तपिश भी झेलनी पड़ेगी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है। इससे पूर्व मार्च में भी 50 रुपए बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। प्रदेश में रसोई गैस की कीमतों के दाम एक हजार पार होने पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। देहरादून राजपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ने बढ़ती मंहगाई और सिलेंडर के दाम एक हजार पार होने पर कड़ी निन्दा की। और सरकार के इस कदम को आम जनता के लिए असंवेंदशील करार दिया। पूर्व विधायक ने इस संबंध में हिमानी गैस गोदाम परिसर में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी करने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, सरकार को सत्ता में लाने वाली जनता पर ही अब सरकार को तरस नहीं आता। बीते वर्षों में कोरोना की गंभीर मार झेल रहे आम आदमी को अब बेरोजगारी और आसमान छूती हुई महंगाई के बोझ से भी जूझना पड़ रहा है। सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी किए जाने से खाद्य पधार्थ के दाम भी स्वतः बढ़ चुके हैं, साथ ही अन्य वस्तुओं पर भी महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। हमारे प्रदेश का एक बड़ा वर्ग बेरोजगारी से जूझ रहा है, इस अवस्था में सरकार का बीते डेढ़ महीने में रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी करना आम आदमी के पेट पर लात मारने के समान है। पूर्व विधायक राजकुमार ने सरकार से जल्द बढ़ते हुए गैस के दामों को नियंत्रण में लाने हेतु आगाह किया, साथ ही वक्त पर महंगाई नियंत्रित न होने पर आम जनता को बढ़ती मंहगाई से राहत दिलाने के हित में एक विशाल आंदोलन छेड़ने की बात भी रखी। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद चंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाया जाना निंदनीय है और इसका तत्काल प्रभाव आम जनता की जीविका पर पड़ता है। देश एवं प्रदेश में मंहगाई अब तक के अपने चरम पर पहुंच चुकी है, पहले से ही बढ़ते सिलिंडर के दामों की मार झेल रहे आम वर्ग पर पुनः दाम बढ़ जाने से दोहरी मार पड़ी है। इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, मीना बिष्ट, निखिल कुमार, सोम वाल्मीकि, मनीष शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, मनीष वर्मा, नीरज नेगी, जागीर खान, वीरेंद्र चौहान, अशोक शर्मा, अमन रावत, अश्विनी, राकेश, बिट्टू , शाहिद, विकास नेगी, एजाज खान, अशोक कुंवरलाल मौजूद रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440