कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सीएम से पूछे तीन सवाल-

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से तीन सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार में जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों का मालिकाना हक की अधिसूचना को क्यों रोका गया? आईएसबीटी हल्द्वानी क्या हुआ? हल्द्वानी रिंग रोड कहाँ चली गई? कांग्रेस प्रवक्ता ने रविवार को अपने जारी बयान में हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम को एक राजनैतिक छलावा बताया।

बल्यूटिया ने भाजपा दृष्टि पत्र 2017 में की गई घोषणा किस ठण्डे बस्ते में डाल दी गई। पूर्व में की गई घोषणाएँ का क्या हुआ? चुनाव सामने देख भाजपा गिरगिट की तरह रंग बदलकर एक बार फिर से जनता को भ्रमित करने की जुगत में लग गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चार सालों में कोरी घोषणाओं और मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कुछ भी काम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा अगर हल्द्वानी की बात करें तो यहां आईएसबीटी और रिंग रोड जैसे बहुप्रतीक्षित काम भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं, वही नई घोषणाएं कर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। सरकार ने जवाहर ज्योति दमुवादूंगा क्षेत्र में सालों से रह रही जनता को मालिकाना हक से बेदखल करने का कुचक्र रच रही है। वहां के क्षेत्र की जनता को लॉकडाउन में जमीनी अधिकार से वंचित कर दिया गया है। बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को इस समय जनता को गुमराह करने के अलावा खुद चुनाव लड़ने की चिंता सता रही है। विधान सभा सदस्य से मुख्यमंत्री ना बनाकर भाजपा ने प्रदेश के सामने संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440