तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड के तीन दिनी दौरे पर मंगलवार सुबह देहरादून पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक रंजीत रावत समेत काफी संख्या में पार्टी नेता जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440