कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का सरकार से सवाल- अच्छे अंकों से इण्टर पास विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिये कहां जाय

खबर शेयर करें

दीपक बल्यूटिया ने आमरण अनशन स्थल पहुंच किया छात्रों की मांगों का समर्थन

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि सरकार बताए अच्छे अंकों से इण्टर पास विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिये कहां जाये। रविवार को प्रदेश प्रवक्ता यहां हल्द्वानी महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने को लेकर चल रहे धरना स्थल पहुंचे, और छात्र नेताओं के आंदोलन समर्थन दिया।

कांग्रेस नेता श्री बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के उत्थान करने में पूरी तरह विफ़ल रही है जिसका ख़ामियाजा छात्रों को भुगतना पढ़ रहा है। हल्द्वानी कॉलेज में 3680 सीटें थी, जिसमें 560 सीटें कम कर दी गई हैं। बीएससी में 320 तथा बीकॉम में 240 सीटें हटाई गई हैं जिस कारण छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि होर्डिंगों पोस्टेरों में अच्छे नारे देने वाली भाजपा सरकार उच्च शिक्षा की बेहतरी के कुछ नही कर पाई। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तुरन्त सुध लेनी चाहिए।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भुवन तिवारी, महासचिव वीरेंद्र जग्गी, एन०एस०यू०आई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, शैलेंद्र दानू, वसीम अली, रेहान मियां, हिमांशु पांडे, ज़ाहिद कुरेशी, मोहन सनवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक विवाद पर सियासी संग्राम तेज: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले— 'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440