सतपाल महाराज के बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की प्रतिक्रिया : भाजपा सरकार ने राज्य को समझ लिया है अपनी जागीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कबीना मंत्री सतपाल महाराज के बयान “भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेंगे ठेके“ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य को अपनी जागीर समझ लिया जिसे वो अपने कार्यकर्ताओं में बांटना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज के बयान से ऐसा लग रहा है कि भाजपा ने ठेकेदारी का लाइसेंस देने का काम ले लिया हो। भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है, सरकारी खजाने से अपने कार्यकर्ताओं के लिए अच्छे दिन की कवायद में लगी है सरकार। उत्तराखण्ड में वर्षों से ठेकेदारी कर रहे लोगों को काम का भुगतान तक भी नहीं किया गया और अब उनके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा। इस बयान से साफ हो गया कि अपने कार्यकर्ताओं को ठेके देकर भाजपा सरकारी खजाने में सेंध लगाकर बंदरबांट करना चाहती है। जिससे जीरो टॉलरेंस की सरकार चेहरा उजागर हो गया है। साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार के मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर सरकारी खजाने में गोलमाल करना चाहते हैं।
बल्यूटिया ने कहा भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व जारी दृष्टि पत्र 2017 में भी अपनी दृष्टि डालनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2022 को लेकर चिंतित हैं और रामनगर में चिंतन शिविर करने जा रहे हैं। बेहतर होता कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को लेकर चिंतन करती। सत्ता में बैठे लोग सरकार और संगठन में अन्तर नही कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440