कांग्रेस देश भर में चलाएगी महंगाई मुक्त भारत अभियान : धीरेंद्र प्रताप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस देश भर में पार्टी की नेता श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी। यह अभियान 3 चरणों में चलेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई ने देश की कमर तोड़ दी है, और जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दिन दूनी रात चौगुनी ऊंचाइयों को छू रहा हैं, उससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तेल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कांग्रेसी अपने तीन चरणों के इस अभियान में देश के प्रत्येक बड़े शहर से लेकर गांव गांव तक महंगाई का विरोध करेगी। इस अभियान के तहत सबसे पहले का 31मार्च को, उसके बाद 2 से 4 अप्रैल को और उसके बाद 7 अप्रैल को देशभर में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरने, प्रदर्शन, रैलियां, साइकिल यात्राएं, विचार गोष्ठियों, सत्याग्रह आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आई 28 साल की युवती की दर्दनाक मौत, सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय फिसला पैर
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440