कर्मचारियों के आंदोलन में कांग्रेस साथ : इन्दिरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश सरकार से राज्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन प्रतिमाह न काटने की अपील की है। ऐसा करने पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ किसी भी आंदोलन में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है। यहां एक बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए एक वर्ष तक प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटने का जो आदेश दिया है, उसमें उच्च न्यायालय ने जवाब तलब किया है। जबकि कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया है कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वेच्छा से मार्च माह में एक दिन का वेतन काटने की सहमति प्रदान की गई थी। लेकिन एक वर्ष तक प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटने पर कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसे देखते हुए सरकार तत्काल कर्मचारियों का प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटना बंद कर दे। इस मामले में कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी है। इसके लिए किसी भी आंदोलन में कांग्रेस कर्मचारी संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से यह भी अपील की है कि वह कोरोना महामारी के इस गंभीर संकट के समय उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य न करे। कर्मियों के वेतन से सहमति के बिना जो भी कटौती की गई है, उसे तत्काल वापस करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440