जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व काबीना मंत्री डॉ0 इन्दिरा हृदयेश को याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व काबीना मंत्री स्व0 श्रीमती डॉ0 इन्दिरा हृदयेश की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर स्वराज आश्रम तथा दमुवाढूंगा स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी और कांग्रेसियों ने कांग्रेस संगठन मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश के महासचिव गोविन्द सिंह एवं छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह पवार ने कहा कि पूरे दमुवाढूंगा क्षेत्र ही नहीं पूरी हल्द्वानी को इंदिरा जी ने अपने घर की तरह सजाया संवारा, आज उनकी ही देन है कि पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में हर सुविधा उपलब्ध है। पूरे क्षेत्र की बुनियाद इंदिरा जी द्वारा ही मजबूती से रखी गई चाहे आगे कोई कुछ भी करे।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय चंद पप्पू, महेशानंद, हरीश लाल वैध, लाल सिंह पवार, लक्ष्मीकांत, बबलू बिष्ट, गणेश टम्टा, शंकर कोहली, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, दीपा टम्टा, सीमा लोहानी, मोहन चंद्र, एडवोकेट राजेंद्र बिष्ट, इंदर बिष्ट, सुनील कुमार, जगदीश, बृजेश आर्य, जगदीश भारती, हरीश लाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440