भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के अमर्यादित बयान पर कांग्रेसी हुए आक्रोशित, विरोध में फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से मुख्य विपक्षी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को यहां आक्रोशित कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा और प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के लिए अमर्यादित शब्दो का इस्तेमाल भाजपा पार्टी की छोटी मानसिकता और उनके नेताओ में व्यापत अहंकार को दर्शाता है। आज़ाद भारत के राजनीतिक इतिहास में मुख्य विपक्षी दलों के मुख्य नेताओ को लेकर कभी भी इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग नही किया गया है। अब भाजपा नेताओं द्वारा ऐसी भाषा का उपयोग उनकी हताशा और डर को दर्शा रहा है।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुतला फूंकने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस मधु सांगूड़ी, जिला महासचिव मलय बिष्ट, प्रदेश सचिव मंजू दानू, महानगर कांग्रेस महासचिव विनोद कुमार पिंनु, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, गोविंद बगड़वाल, मंयक भट्ट, कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, राजेन्द्र बिष्ट, पार्षद राधा आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, कमला तिवारी, राजू सुयाल, आलोक शर्मा, बबलू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, पूरन बिष्ट, एडवोकेट कोमल जायसवाल, अमित रावत, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, प्रदीप विष्ट, साद अली, संजू उप्रेती, फैजुल हक आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

Congressmen got angry over the indecent statement of BJP in-charge Dushyant Gautam, burnt effigy in protest

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440