प्रियंका के साथ अभद्रता पर कांग्रेसियों ने फूंका यूपी के सीएम का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर सोमवार को दर्जनोें कांग्रेसियों ने तिकोनिया स्थित बुधपार्क में प्रदर्शन कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन स्थल में कांग्रेसियों का कहना था कि पुलिस ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं और मुख्यमंत्री योगी और उनका शासन-प्रशासन फांसीवाद तरीके से उत्तर प्रदेश में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीड़ितों के घर जाने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह बर्बरता पूर्ण रवैया अपनाया है वह बेहद निंदनीय है। लिहाजा योगी सरकार को इस पूरे मामले पर माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: एक पल में उजड़ गईं चार जिंदगी… फ्लाईओवर पर मौत का ऐसा मंजर कि बहन बोली- साहब, मेरे भाई को जिंदा कर दो, स्कॉर्पियो में स्कूल संचालक भी था सवार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पीड़ित परिवारों से मिलना चाहती थी, लेकिन यूपी पुलिस ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर डाली। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 12 जुलाई 2026: त्रयोदशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंडी परिषद सभापति एवं एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोलादत भट्ट, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, एनबी गुणवंत, अल्का आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मंजू सागुड़ी, पार्षद नीमा भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440