गर्लफ्रेंड कल्चर से कांग्रेस का पुराना नाता, अनुभव और विरासत की धनी: चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के भाजपा द्वारा एजेंट छोड़ने के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस संस्कृति का हिस्सा बताया और इस मामले मे उसे विरासत मे मिले संस्कार बताया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा सनातन परंपरा के अनुरूप महिला सम्मान को तवज्जो देती रही है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसके लिए यह नयी बात नही है। कांग्रेस मे मंत्री तक खुले आम यह कहते रहे हैं कि उनके चरित्र हरण के लिए शाजिशे रची गयी। वही पार्टी के कई मुख्य नेता इस तरह के मामलों मे सामने आये। वरिष्ठ नेताओं से मिले अनुभव और विरासत के मामले मे कांग्रेस धनी है। हालांकि महिला सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेसी खूब ढोल पीटते रहे है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर मंथन करने की जरूरत है की वह अपनी नीति और नीयत से कमजोर हुई है और दुसरो पर दोषारोपण कर रहे है। कांग्रेस मे यह संक्रमण पहले से ही है और उसे खुद के भीतर इस बीमारी का ट्रीटमेंट करने की जरूरत है, क्योकि यह उसकी पुरानी समस्या है। नकारात्मक और संकीर्ण मानसिकता के चलते ही उसे जनता ने दंडित किया और आज वह हासिये पर चली गयी है।

यह भी पढ़ें -   29 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है और पीड़ितों के परिजनों की भावनाओ से खिलवाड कर रही है। अंकिता मामला हो या केदार भंडारी मामले मे कानून अपना कार्य कर रहा है, लेकिन कांग्रेस से अवसर के रूप मे देख रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच सकारात्मक सोच के साथ सेवा कार्याे के लिए आगे आना चहिये और अपनी खामियों के लिए दूसरो पर दोष मढ़ने से बचने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला, हाईटेंशन लाइन से टकराते ही भड़की लपटें
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440