कांग्रेस की खुली वायदों की कलई, गैस सिलेण्डर हर व्यक्ति को नहीं केवल बीपीएल श्रेणी को ही मिलेगा 500 में : मनवीर सिंह चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होते ही कांग्रेस के द्वारा जनता के साथ किये गये वायदो की कलई खुलने लगी है। चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पुरजोर तरीके से इस बात पर जोर दे रहे थे कि प्रदेश की जनता को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा,लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर हर व्यक्ति को नहीं बल्कि बीपीएल श्रेणी के लोगो को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: हल्द्वानी में 6 हजार लोगों को पिलाया शीतल शरबत, गंगा दशहरा पर उमड़ा सेवा का सैलाब

उन्होंने कहा कि सरकार का सपना देख रही कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर लोगों को बरगलाने की कोशिश करती रही है और उसने सत्ता में आने के लिए लोगों से तमाम तरह से झूठे वायदे किए हैं। कांग्रेस को जनता माफ़ नहीं करने वाली है,क्योंकि कांग्रेस ऐसे हवाई वायदे चुनाव के समय करती रही है। श्री चौहान ने कहा कि अभी दूर दूर तक संभावना नहीं है कि कांग्रेस सत्ता में लौट रही है,लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री की लड़ाई शुरू हो गई है जो कि हस्यास्पद है।

यह भी पढ़ें -   २६ मई २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440