हल्द्वानी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती दरों पर सरकार के खिलाफ आक्रोश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और जांच दरों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापार बना रही है, जबकि स्वास्थ्य नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बढ़ी हुई दरों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा हो जाने के कारण आम लोग निजी अस्पतालों के मनमानी दरों में फंसने को मजबूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ी हुई दरों को तुरंत वापस लिया जाए और सरकारी अस्पतालों में सस्ते या निशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, कमला सनवाल, कार्यवाहक महानगर महिला अध्यक्ष, गोविंद बगड़वाल, तस्कीन अहमद, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पार्षद भागीरथी बिष्ट, पार्षद जकरिया पठान सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440