बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा… शिवपुरी के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। बदरीनाथ धाम से हरिद्वार लौट रही यात्रियों से भरी एक बस रविवार शाम ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 7 यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में शाम करीब 4 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। बस सड़क पर पलटी हुई थी और कई यात्री अंदर फंसे हुए मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -   शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बस में 25 यात्री, चालक और परिचालक सवार थे। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और चारधाम यात्रा से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चलते समय बस की खिड़की अचानक खुल गई थी। चालक उसे बंद करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल यात्री सोनम गुप्ता (28 वर्ष), मुन्नी देवी (56 वर्ष), चंद्रप्रकाश गुप्ता (62 वर्ष), संजय चौरसिया (59 वर्ष), सीता देवी (38 वर्ष), शबनम (32 वर्ष), मनीष गिरि (44 वर्ष) मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440