दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में अलंकरण एवं स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्राओं-छात्रों ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 9 मई का दिन विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नेतृत्व कौशल के उत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भव्य ‘अलंकरण समारोह’ और पिछले वर्ष 2025-26 की ‘स्कॉलर बैज सेरेमनी’ का आयोजन हुआ।

समारोह का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कर्नल विजय प्रताप सिंह (सेना मेडल), डॉक्टर युविका चौहान, चेयरमैन हिमालय एजुकेशन सोसाइटी भूमेश अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमती श्रेयल अग्रवाल, प्रीतम कुमार गुप्ता, एसडीएम गदरपुर श्रीमती ऋचा सिंह और प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   ९ जून २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अलंकरण समारोह में विद्यालय के नए छात्र परिषद सदस्य, हाउस कैप्टन, सांस्कृतिक और खेल कप्तानों को उनके पदों के लिए बैज पहनाकर दायित्व सौंपा गया। हेड बॉय आरुष टंडन और हेड गर्ल अमीषी अग्रवाल को छात्र परिषद का नेतृत्व सौंपा गया। प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व के महत्व पर जोर दिया।

स्कॉलर बैज सेरेमनी 2025-26 में कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को रेड बैज, ब्लू ब्लेज़र और ब्लू बैज देकर सम्मानित किया गया। कर्नल विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने सपनों को पहचानकर उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास के माध्यम से साकार करना है। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को सफलता पाने में निरंतर मेहनत, समय प्रबंधन और विनम्रता का महत्व बताया।

यह भी पढ़ें -   CBSE मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल: दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, डिजिटल मार्किंग गड़बड़ियों की जांच की मांग

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440