ऋण भुगतान के लिये 3 माह की समयावधि बढ़ाई
समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस के चलते उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य किसानों को राहत देने वाला आदेश जारी किया है। जिन किसानों विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लिया है, उनको भुगतान हेतु 3 माह की समयावधि बढ़ा दी गयी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों पर सहकारी बैंकों से फसलों एवं कृषि के लिए किसानों द्वारा लिए गए ऋण के भुगतान हेतु 3 माह की समयावधि बढ़ा दी गई है। प्रदेश में इस तरह के लगभग तीन लाख 50 हजार किसान हैं। जिन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लिया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


