मक्के की रोटी सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि इसमें मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए भरपूर पाये जाते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारे देश की एक महत्वपूर्ण फसल है जिसको अंग्रेजी में स्वीट कॉर्न कहा जाता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन लोग भुट्टे, सूप, स्नैक्स और सब्जी के जरिये तो करते ही हैं। लेकिन सर्दियों में मक्का से बनी जो चीज सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं वो हैं मक्का की रोटी, दरअसल मक्का की रोटी स्वाद में तो भरपूर होती ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए और दूसरे एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स भी पाये जाते हैं। जो हमारी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के साथ ही हमारी आंखों के लिये भी बहुत फ़ायदेमंद है। मक्के में विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है और यह फाइबर से भी भरपूर होता है।ज़ाहिर है मक्का और उसके आटे का इस्तेमाल हमें सेहत के लिहाज़ से कई फ़ायदे पहुंचा सकता है। इसमें मौज़ूद फाइबर हमारी पाचन-क्रिया को भी दुरुस्त कर सकता है। तो आइये देखते हैं कि मक्के की रोटी हमारी सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाती है।

आंखों के लिये
मक्के के आटे से बनी रोटी में कैरोटिनॉयड और विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिये यह हमारी सेहत और खासकर आंखों के लिये बहुत फ़ायदेमंद है।

रक्ताल्पता यानी एनीमिया में
एनीमिया हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की कमी से होता है। जिसके लिये हमें आयरन वाली चीजें अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की सलाह दी जाती है। मक्के में आयरन पर्याप्त मात्रा में मौज़ूद है इसलिये खून की कमी या एनीमिया जैसी समस्याओं में मक्के के आटे से बनी रोटी का सेवन अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

कोलेस्ट्रॉल के लिये
मक्के में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं देता। इस तरह मक्के के आटे की रोटी हृदय-रोगों में भी बहुत कारगर है। साथ ही मक्के में फाइबर पाये जाने की वज़ह से इसे खाने से हमें कब्ज यानी कांस्टीपेशन की समस्या से भी काफी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

वजन कम करने में
मक्के के रोटी के सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। चूंकि आपकी बार-बार खाने की आदत इससे कम हो जाती है। इसलिये आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

हाइपरटेंशन में
मक्के की रोटी में पाया जाने वाला विटामिन-बी ब्लड-प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं दूर करता है। इसलिये ब्लड-प्रेशर की समस्या जिन्हें है उनके लिये मक्के की रोटी बहुत फ़ायदेमंद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440