समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे हैं। यहां देर रात एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। 22 लोगों में कोरोना पुष्टि हुई है। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा है। पॉजिटिवों के मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
ज्ञात हो कि हल्द्वानी नगर के बनभूलपुरा व हीरानगर क्षेत्र में बीती 25 जून को दो महिलाएं संक्रमित मिली। इसके बाद 28 जून को बनभूलपुुरा क्षेत्र के ही कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद हरकत में आये प्रशासन ने इन लोगों के परिवारजनों के साथ ही उनके संपर्क में आये लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। करीब 80 लोगों के सैंपल प्रशासन ने जांच के लिए भेजे। इधर बीती देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन में 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसकी पुष्टि कार्यवाहक सीएमओ डॉ रश्मि पंत ने इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिवों में से 13 लोग बनभूलपुरा, 7 हीरानगर के रहने वाले हैं। इनके अलावा रामपुर रोड की समता आश्रम गली में भी दो नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह दो व्यक्ति दिल्ली से आये लोग हैं, जबकि अन्य 20 लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।
इधर जिले में लगातार बढ़ते कोरोना केसों के बाद भी प्रशासनिक कार्यप्रणाली कछुआ गति से चल रही है। जिले में कोरोना रिपोर्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यहां तक कि लगातार बढ़ते केसों के बीच सबकुछ सामान्य चल रहा है। कंटेनमेंट जोन बनाने तक को तवज्जों नहीं दी जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


