एसटीएच में कोरोना संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम, पुलिस की देख-रेख में हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की रविवार को मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की देख-रेख में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उक्त जानकारी देते हुए चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अरूण जोशी ने बताया कि हल्दूचौड़ निवासी 48 वर्षीय उक्त युवक कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए दिल्ली जाने में वह कोरोना की चपेट में आ गया था। वहां से वापस आने पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया था। प्रति दिन स्थिति बिगड़ने के कारण रविवार को दिन में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया के बाद पुलिस की देख-रेख में उसका अंतिम संस्कार कराया गया है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   माइनस तापमान में बुखारी ने मचाई तबाही! एसएसबी बैरक में अचानक धमाका, 60 जवानों ने भागकर बचाई जान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440