कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 48 घंटे में प्रदेश में 237 नए मामले मिले। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख पार यानी 100118 पर पहुंच गया है। बहरहाल, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी ठीक है। कुल संक्रमितों में से अब तक 95212 (95.10 प्रतिशत) लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त 1696 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना संक्रमित 1713 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है। वहीं बीते 48 घंटों के दौरान दून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दो, एम्स ऋषिकेश व जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अलग-अलग सरकारी व निजी लैब से 13674 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 13437 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 105 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 60, ऊधमसिंह नगर में 22, नैनीताल में 18, पौड़ी व उत्तरकाशी में दस-दस, चमोली में पांच, अल्मोड़ा में चार, बागेश्वर में दो और पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जनपदों में 187 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 415 केंद्रों पर 14 हजार, 942 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें सबसे अधिक 11493 लोग साठ साल से अधिक उम्र के रहे। वहीं, 45 से 59 साल उम्र के 1670 व्यक्तियों को भी टीका लगाया गया। इसके अलावा 1380 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 399 स्वास्थ्य कर्मियों का भी टीकाकरण किया गया। इस तरह राज्य मे अब तक एक लाख, 22 हजार, 45 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। साठ साल से अधिक उम्र के तीन लाख, 24 हजार, 635 व्यक्तियों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन, सीएम धामी बोले- आमजन के जीवन में बदलाव लाना ही विकास का असली पैमाना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440