हाईवे गड्ढों में तब्दील, आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने दिया धरना
समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी से लेकर तीनपानी तक बरेली रोड हाईवे छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यह गड्ढ़े हादसों का सबब बने हुए हैं। जिस कारण अब तक कई दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन व विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। जिससे आक्रोशित क्षेत्रवासी सोमवार को पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में धरने में बैठ गए। इस दौरान पार्षद मनोज ने प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि उक्त सड़क दुरूस्त ना होने तक वह बाल व दाढ़ी नहीं कटवायेंगे।
पार्षद मनोज का कहना है कि बरेली रोड हल्द्वानी-लालकुआं समेत उत्तर प्रदेश के शहरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। लेकिन इसकी दशा हमेशा ही बदहाल रहती है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े बने हुए हैं। जिनकी चपेट में आकर आए दिन दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। इन गड्ढ़ों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई अपंग तक हो चुके हैं। सड़क को दुरुस्त करने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में प्रशासन व विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने धरने के माध्यम से मांग उठाई कि बदहाल स्थिति में आ चुकी बरेली रोड की दशा जल्द सुधारी जाए। ऐसा न होने पर क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व विभाग की होगी।
धरना देने वालों में तरुण नेगी, सुनील कश्यप, पूरन चिलवाल, खुशाल चिलवाल, राम सिंह, मुकुल जोशी, सूरज जोशी, हेम तिवारी, उमेश बचखेती, मदन मोहन जोशी, पार्षद हेमंत शर्मा, अशोक आदि शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



