कुमाऊं यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव का काउंट डाउन शुरू, कल शनिवार की सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग, प्रत्याशियों ने झोंकी सारी ताकत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। कुमाऊं विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव (student union election in kumaun university) को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव से लेकर मतगणना का काउंट डाउन (Count down from election to counting of votes) भी शुरू हो चुका है। सभी सगंठनों के प्रत्याशी ने इस बार चुनाव प्रचार में जी जान लगा दी थी। हर कोई जीत का दावा करते दिखे। कल सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से जहां क्विक मोबाइल के जवानों को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है, वहीं सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों के साथ मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। आपको बात दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों के करीब 40 हजार छात्र-छात्रायें है जो प्रथम बार छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग करेंगे। मतदान के तुरंत बाद ही विशेष सुरक्षा के बीच वैलेट बॉक्स लाया जायेगा और शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी जो देर रात तक चलेगी, और फिर विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव में 10 पदों के लिये 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि इस बार छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने पर गीता कुंवर निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष बन गयी हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के 5 दावेदार है, जिनमें एनएसयूआई के सूरज भट्ट, एबीवीपी के कौशल बिरखानी, निर्दलीय उम्मीदवार में रश्मि लमगड़िया तथा अरहम रज़ा शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित पंत, गौरव सम्मल व संस्कार, सचिव के लिए जीवन चंद्र जोशी तथा निहित नेगी, उप सचिव के लिये चंद्रेश बजेठा व सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष के लिये करन सिंह बिष्ट, ऋतिक साहू, अभिषेक सैनी उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गौरव मठपाल व चिराग सिंह सम्मल तथा सांस्कृतिक सचिव प्रकाश सिंह व लक्ष्मण सिंह सम्मल मैदान में है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया नामांकन

हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावदारों में एबीवीपी से शिवानी कार्की और एनएसयूआई से रिंकीं मैदान पर हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिये आयुषी सिंह, वैष्णवी, सचिव के लिये हरिप्रिया राणा, अंजलि, उप सचिव के लिये पूजा बिष्ट व उमरा सैफी, कोषाध्यक्ष के लिये बबीता पिमोली, सुनैना कार्की, सांस्कृतिक सचिव के लिये रिंकी बिष्ट व कविता परगांई मैदान में हैं। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिये आकांक्षा बगड्वाल व भावना कांडपाल मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ें -   2024 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण होंगे, जानें किस ग्रहण में लगेगा सूतक

नैनीताल डीएसबी छात्र संघ में दस पदों पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अध्यक्ष पद पर मोहित पंत, शुभम कुमार और शुभम बिष्ट, सचिव पद पर प्रिंस गड़िया और राहुल नेगी, उप सचिव पद पर कुनाल कुमार आर्या, गौरव जोशी और देवराज सिंह राणा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार दास और स्वाति जोशी प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद पर निशांत कुमार वाल्मीकि, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कंचन भट्ट, सांस्कृतिक सचिव पद पर सिमरन आनंद पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार आर्या, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कार्तिक सिंह रावत व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सुमित मौर्य निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

रामनगर छात्र संघ चुनाव के लिये अध्यक्ष पद पर आशीष मेहरा और योगेश सिंह रावत, सचिव पद पर प्रशांत कुमार और योगेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर तुषार जैड़ा व नरेन्द्र सिंह तथा विवि प्रतिनिधि पद पर पीयूष रावत व आदिति बोहरा मैदान पर हैं। जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप चौधरी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी शर्मा, उप सचिव पद पर अमन सिंह व सांस्कृतिक सचिव पद पर धीरेंद्र पाठक निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440