Covid-19 : सीएम ने किया टेस्टिंग लैब का ऑनलाईन लोकार्पण

खबर शेयर करें

माचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में कोविड-19 पी.सी.आर टेस्टिंग लैब का ऑनलाईन लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्टिंग लैब से पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं टिहरी जनपद जनपदों के लोगों के सैंपल लेने में आसानी होगी। अल्मोड़ा एवं हरिद्वार में भी जल्द टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी। अब प्रदेश में कोरोना के सैंपल लेने में और तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर अंतरिम रोक

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि आज से श्रीनगर में सैंपल टेस्ट होने शुरू हो गए हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपलों की टेस्टिंग होगी। अभी तक प्रदेश में 5602 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इनमें से 36 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से अभी तक कोई मृत्यु नहीं हुई है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक श्री मुकेश कोहली, स्वास्थ्य सचिव श्री नितेश झा, निदेशक एन.एच.एम श्री युगल किशोर पंत आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   10 हजार के इनामी लूट आरोपी को पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440