Covid-19 : गुरूवार को उत्तराखण्ड में मिले तीन और कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 75

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज यानि गुरूवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 75 हो गई है। ज्ञात हो कि राज्य में बुधवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले थे। जिसमेें दून की एक महिला, अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की एक युवती और नैनीताल जिले में एक युवक के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जो दूसरे राज्य से उत्तराखंड आए थे। आज मिले संक्रमित भी अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए हैं।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने आज तीन और मरीजों की मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन और मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को दून अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। आज मिले मरीजों में एक महिला मसूरी की, एक संक्रमित रायपुर और एक डालनवाला का है। ये सभी प्रवासी हैं और बाहर से आए हैं।

यह भी पढ़ें -   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ से गूंजा धाम, सीएम धामी रहे मौजूद
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440