कोरोना संक्रमित केसों की संख्या हुई 57, जिसमें से 36 मरीज हुए स्वस्थ्य
समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में गुरूवार को उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से कोरोना संक्रमित दो मामले सामने आये है। अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 57 तक पहुंच गयी है। जिसमें 36 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के 21 केस एक्टिव हैं। स्वास्तय महानिदेशक अमिता उप्रेती ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की गुरूवार को मिले दोनों संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुपचुप तरीके से दिल्ली से अल्मोड़ा पैदल जा रहे थे। बॉर्डर पार करते हुए उक्त दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। सैंपल भेजने के बाद जांच में दोनों युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों युवक अल्मोड़ा के सोमेश्वर के रहने वाले हैं। इधर अब पुलिस प्रशासन ने दोनों युवकों हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती करवा कर इनकी यात्रा की जानकारी खंगालने में जुट गयी है। ज्ञात होगा कि बीते रोज भी ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
देहरादून जिले से मरीजों की संख्या 31 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा संख्या वाला जिला देहरादून है। जबकि नैनीताल जिले में दस, उधमसिंह नगर में सात, हरिद्वार में सात, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं। लेकिन इनमें से 36 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
गुरूवार को यानि आज सायं 6 बजे राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक राज्यभर से 6565 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 6100 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 156 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


