73वें दिन भी जारी रही गौ सेवा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौला में स्थित गायों की सेवा निरन्तर 72दिन से आज भी जारी रही। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के अगुवाई में 73 वें दिन गौ सेवा अभियान सुचारू रूप से जारी रहा। इस दौरान सैकड़ों गायों को हरा चारा खिलाया गया। गौ सेवा में आज पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी पार्षद राजेंद्र जीना पार्षद महेश चंद्र पंकज कश्यप यूथ कांग्रेस जिला सयोंजक उमेश बिनवाल काग्रेस नेता किरन डालाकोटी सचिन राठौर कैलाश कोहली समेत अन्य लोगो ने गौ सेवा में हिस्सा लिया।


पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी व पार्षद राजेन्द्र जीना महेश चंद्र ने गौ सेवा अभियान की जमकर सराहना करते हुऐ कहा कि गाय जिसको हम लोग गौ माता कहकर भी पुकारते हैं उनकी सेवा से हेमंत साहू व उनकी टीम ने इंसानों की मदद के साथ-साथ भूखों पशुओं को चारा पानी उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू व पंकज कश्यप ने कहा भूखों पशुओं का चारा पानी निरन्तर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440