पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा (माले) ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा (माले) ने बुद्धपार्क में शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए विरोध दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया और धरना प्रदर्शन के पश्चात मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कामरेड बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि विगत 21 दिनों से जिस तरह लगातार पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार वृद्धि की गई, वह नितांत जनविरोधी और अस्वीकार्य है।

माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि जिस समय पूरा देश कोरोना के कहर की चपेट में है, काम-धंधे ठप्प हैं और आय के स्रोत समाप्त हो रहे हैं, ऐसे में सरकार को चाहिए था कि वह जनता को राहत देती, उस पर मंहगाई के बोझ को कम करती। लेकिन उसके ठीक उलट केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ाए जा रही है।

इस दौरान वामपंथी ने धरने के माध्यम से केन्द्र सराकर से पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें को तत्काल कम किया जाने और मंहगाई का बोझ डालने के बजाय जनता को मंहगाई से उबारने के प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में भुवन जोशी, ललित मटियाली, विमला रौथाण, एन डी जोशी, मोहन लाल आर्य, हरीश भंडारी, गोपाल गड़िया, कमल जोशी, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे इसके अतिरिक्त भाकपा (माले) राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने भी घर में धरना दिया।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440