स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 73 यूनिट रक्त संग्रह-अंगदान के लिए भी बढ़ी जागरूकता

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। विमला-कुंदन सेवाग्राम ट्रस्ट एवं आधारशिला रक्तसमूह, कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में ‘जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान’ जनजागरूकता अभियान के तहत 5 अप्रैल 2026 को बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोटाढाक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय कुणाल रावत एवं स्वर्गीय मोहित चावला की स्मृति को समर्पित रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना रहा। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गिरिराज सिंह रावत ने बताया कि संस्था लगातार लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित कर रही है और अब तक 216 लोगों का पंजीकरण कराया जा चुका है। शिविर के दौरान 21 नए लोगों ने भी अंगदान के लिए संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   २२ मई २०२६ शुक्रवार बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बाल भारती स्कूल की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने पिछले 12 वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की। मंडलीय कार्यक्रम संयोजक पुष्कर सिंह नेगी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में गौवंश संरक्षण पर सख्ती, पशु क्रूरता करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाईः राजेन्द्र अन्थवाल

शिविर का संचालन श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से किया गया, जिसमें 100 लोगों ने पंजीकरण कराया और 73 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। मेडिकल टीम ने पूरे आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

इस अवसर पर समाजसेवियों ने मरणोपरांत अंगदान करने वाले महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440