शिवपुराण कथा के चतुर्थ दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, सती प्रसंगों में श्रद्धालु हुए भावविभोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पीपलेशवर महादेव मंदिर पटेल चौक में श्री काल भैरव संन्यास आश्रम से शिवशक्ति महायज्ञ के अंतर्गत शिवपुराण कथा के चतुर्थ दिवस में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा श्रवण कराते हुए आचार्य सुशील मिश्र जी ने सती प्रसंग शिव पार्वती विवाह आदि प्रसंग सुनाएं उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की बात को अनसुना कर माता सती अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में शामिल होने पहुंच गई वहां उन्होंने सभी देवताओं के आसन के साथ भगवान शिव का आसन ना होने पर एतराज जताया पति का अपमान नहीं सह सकी माता सती यज्ञ कुंड में कूद गई। इस दौरान आचार्य सुशील मिश्र जी द्वारा सुनाए गए प्रसंगों से श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

यह भी पढ़ें -   15 अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इससे पूर्व प्रात डॉक्टर कृष्ण चंद जोशी के आचार्यत्व मैं महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय के परमाचार्य महेश चंद जोशी ने पूजा संपन्न की आज के यजमान वैभव जोशी मुकेश गुप्ता जगदीश तिवारी थे, डॉ कैलाश, मनोज संनवाल, नितिन उपाध्याय, कन्हैया फुलारा, देवी दत्त जोशी ने यज्ञ में सहयोग दिया, संस्था अध्यक्ष महन्त हरि गिरि महाराज ने कहा कि मानव जीवन शिव का दिया हुआ उपहार है, जिसे मोह माया के जाल में फंसकर ‌ व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए!
आयोजक मंडल से मोहन सिंह बोरा ,भोला शंकर जोशी ,दिलीप मेहरोत्रा, दिनेश खुल्बे, राकेश गर्ग, नवीन वर्मा, गोपाल बेलवाल, राजू भोसले, नरेश जोशी, हरिप्रिया यति आदि उपस्थित रहे, कथा के अंत में महिला मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई!

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया परचम, कक्षा 10 में शानदार परिणाम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440