सरकारी अस्पतालों में लग गई मरीजों की भीड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकारी देने के फैसले के खिलाफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टर हड़ताल पर गए तो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई। आईएमए से जुड़े डॉक्टर आज 12 घंटे तक अपनी ओपीडी बंद रखेंगे। शाम छह बजे के बाद आईएमए डॉक्टरों की ओपीडी भी खुल सकती है। हालांकि देहरादून के सभी प्रमुख प्राइवेट व सरकारी अस्पताल पूरी तरह खुले रहे और वहां ओपीडी समेत सभी सेवाएं सुचारू हैं। इसके सभी सरकारी अस्पताल भी खुले रहे और वहां भी मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। मरीजों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। वहीं निजी अस्पतालों के डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। रुद्रपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ देखने को मिली। बागेश्वर में हड़ताल का कोई असर नहीं दिखाई दिया। यहां डॉक्टर हड़ताल पर नहीं गए। ओपीडी सामान्य रूप से चली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440