कर्फ्यू पालन कराने वाले नहीं आये नजर, जन सहयोग से कुछ हद तक हुआ कर्फ्यू सफल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर विकराल रूप लेती जा रही है। इस लहर की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। संक्रमण दर के साथ-साथ इससे मरने वालों के आंकड़े में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच रविवार को लगे कोविड कर्फ्यू जन सहयोग से कुछ हद तक कारगर साबित हुआ। लेकिन कर्फ्यू का पालन कराने वाला कोई नहीं दिखा।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन में पांच हजार पार कर गया है। साथ ही संक्रमण से मृत्यु दर भी एकाएक बढ़ गई है। इससे सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंताएं और बढ़ गई हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार अपने स्तर पर कई प्रयास कर रही है। इसमें रात्रि कर्फ्यू के साथ ही प्रत्येक रविवार को लगने वाला कर्फ्यू भी शामिल है। लेकिन संक्रमण दर पर नजर डालें तो यह प्रयास अभी तक विफल ही साबित हुए हैं। इधर संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रविवार को दूसरे कोविड कर्फ्यू में जनता का विशेष सहयोग देखने को मिला। प्रातः बाजार में जरूरत के सामान की दुकानें ही खुली। नौ बजे बाद यह दुकानें भी बंद हो गई। कोविड कर्फ्यू के बीच सड़कों पर वाहनों का आवागमन तो होता दिखा, लेकिन बेवजह घूमने वालों की संख्या पिछले रविवार की अपेक्षा कम देखने को मिली। कोरोना संक्रमण की विकराल होती स्थिति को देखते हुए लोगों ने घरों में ही कैद रहना मुनासिब समझा। इधर कोविड कर्फ्यू के बीच सड़कों पर नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं दिखा। अमूमन सामान्य दिनों में नगर के मुख्य चौराहों में यातायात नियंत्रित कराने के लिए मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मी भी कर्फ्यू के बीच नदारद दिखे। पुलिस की तैनाती की बात करें तो बाजार क्षेत्र में मुखानी चौराहा के अलावा अन्य किसी भी स्थान में पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं देखी गई। कोविड कर्फ्यू में बाजार बंद होने से नगर निगम के कर्मचारी सेनिटाईज करते देखे गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440