मदरसे एवं नमाज वाली जगह की ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक, देर रात दोनों भवनों को किया सील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभुलपुरा में  मदरसे एवं नमाज वाली जगह की आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है। इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -   लालकुआंः पत्नी के जन्मदिन की खुशियां रातभर गूंजती रहीं… सुबह अलार्म बजा तो हमेशा के लिए सो चुका था कमल

सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा 4 जनवरी 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है. उक्त के. निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं। फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   हरेला पर हरियाली का महाअभियान: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लगेंगे 500 पौधे, फल उद्यान और मिश्रित वन विकसित कर परिसर को बनाया जाएगा हरित मॉडल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440