साइबर ठग ने बैंक का कर्मचारी बनकर खाते उड़ाए लाखों रुपये, आप भी रहे सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच लोगों को आगह कर रहा है कि साइबर ठग किसी न किसी रूप में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस लिए आप सावधान रहे। यहां महानगर हल्द्वानी में साइबर ठग ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति के खाते से 2 लाख 62 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Cyber ​​thug pretending to be a bank employee stole lakhs of rupees from accounts, you should also be careful

पीलीकोठी निवासी विनोद धामी पुत्र होशियत सिंह ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 22 दिसंबर को एक फोन आया था जिसमें फोन करने वाले खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि उसक क्रेडिकट कार्ड का चार्ज बना है जिसे हटाने कार्ड लाइफ टाइम के लिए फ्री बन जाएगा। इसके बाद उसने व्हाट्स् एप पर कॉल करने की बात कही। इसके बाद उसने प्ले स्टोर से एक एपलीकेशन डाउनलोड करने के साथ ही उस पर सइप अप भी करवाया। क्रेडिट कार्ड की लॉग इन करवाई तो उसके खाते से डेढ़ लाख रूपए कटने का मैसेज आ गया। पीड़ित का कहना है कि उसने उसके खाते से 2 लाख 62 हजार रूपए की नगदी निकाल ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440