समाचार सच, हल्द्वानी। अमर लोक गायक पप्पू कार्की जी के 36वीं जयंती पर पी के इंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा उनको समर्पित दगड़िया गीत पप्पू कार्की यूट्यूब चैनल से 30 जून को रिलीज होने जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पीके इंटरटेनमेंट ग्रुप के डायरेक्टर मदन गोनिया ने बताया कि यह गीत कुमाऊंनी भाषा में गाया गया है। गीत में आवाज दी है गायक स्व0 पप्पू कार्की के बेटे दक्ष कार्की, उनकी पत्नी कविता कार्की तथा संदीप साूने, मोहित रौतेला ने दी है। जबकि इस गीत को मोहित रौतेला ने लिखा है। इससे पहले भी उन्होंने तारा एक तारा गीत भी लिखा था। जिसे संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया था। उसे गाने पर अभी तक यूट्यूब चैनल में 2 मिलियम से ज्यादा व्यूज आ चुके है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


