समाचार सच, देहरादून। देश के 18 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले को होने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीयूसीईटी के आवेदन की तिथि बढ़ गई है। अब इस परीक्षा के लिए 23 मई तक आवेदन किया जा सकता है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सीयूसीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी।
कोरोना लॉकडाउन के बीच इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा में यूजी व पीजी कोर्सेज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूसीईटी के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि रिसर्च प्रोग्राम्स में दाखिला चाहने वालों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। एससी, एसटी को यूजी, पीजी के लिए 350 रुपये और रिसर्च प्रोग्राम्स के लिए 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
यूजी कोर्स की परीक्षा 30 मई, पीजी की 31 मई और रिसर्च कोर्स की परीक्षा छह व सात जून को होनी थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इसकी नई तिथियां घोषित की जाएंगी। फिलहाल, इसकी आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


