हल्द्वानी गौला नदी में बहती हुई मिली लाश, नहीं हुई शिनाख्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां गौला नदी में गुरूवार को बहती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल नदी की तेज धार से लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिये मोचरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: आज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब कुछ लोग नदी किनारे गए थे। तभी उनकी निगाह नदी में बह रही लाश पर पड़ी। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। जानकारी पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई दीवान सिंह व एसआई संजय बोरा मौके पर जा पहुंचे। जिसके बाद शव को नदी से निकालने की कवायद शुरू की गई। नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से शव को निकालने में परेशानी आई। हालांकि शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है और शव ज्यादा पुराना भी नहीं लग रहा है। शव पर सिर्फ एक चेकदार शर्ट दी।

यह भी पढ़ें -   कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1 वारंटी को भी किया गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440